वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। बताया कि 8 अगस्त को प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में छात्र और युवा शिरकत करेंगे। अजय राय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देशभर में चलाया जा रहा "छात्रों की गूंज" अभियान आज छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई का एक सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से हुई, जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की समस्याओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- छात्रों को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाते रहेंगे : राहुल गांधी ...