प्रयागराज में 24 जुलाई से टीचिंग स्किल टेस्ट
प्रयागराज, जुलाई 10 -- रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के शिक्षक पदों के लिए टीचिंग स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 24 से 31 जुलाई 2026 तक सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे दो पालियों में होगी। 24 जुलाई को असिस्टेंट टीचर महिला जूनियर स्कूल और 27 से 31 जुलाई तक प्राइमरी रेलवे टीचर का टेस्ट होगा। अखिल भारतीय स्तर पर 1036 पदों पर भर्ती है। आरआरबी प्रयागराज के 88 पदों के लिए 51 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। 150 अंकों की परीक्षा में 90 मिनट मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.