प्रयागराज में 2.50 करोड़ की जीएसटी चोरी का क्या है मेरठ कनेक्शन? क्राइम ब्रांच ऐक्शन में
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइन क्षेत्र में 2.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में मेरठ कनेक्शन सामने आया है। प्रयागराज क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ में दबिश दी। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली 3 और कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई की गई। हालांकि मुख्य आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस टीम ने फिलहाल परिजनों से पूछताछ की है। प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में 11 अक्तूबर 2025 को सहायक आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा राज्य कर की ओर से मुकदमा 419/2025 दर्ज कराया गया था। मुकदमे में विशाल कुमार निवासी मिर्जापुर नैनी रोड यमुनानगर प्रयागराज को आरोपी बनाया था। बताया गया कि 10 मई 2025 को सर्वश्री विशाल ट्रेडर्स नाम से फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद वर्ष 2025-2026 में 13.93 करोड़ रुपये और आउटवर्ड सप्लाई करते हुए 2.50 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.