औरैया, अगस्त 31 -- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन और अभिनंदन समारोह 12 व 13 सितंबर को झूसी प्रयागराज में होगा। इसमें वैश्य समाज की राजनीति में भागीदारी और हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन में शामिल होने के लिए औरैया से समाज के लोग बस से रवाना होंगे। शहर के नरायनपुर स्थित गोपाल वाटिका आश्रम में सोमवार को परिषद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती के सानिध्य में स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम, झूसी प्रयागराज में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में वैश्य समाज की राजनीति में भागीदारी और हिस्सेदारी पर चर्चा होगी। समाज का राजस्व के स...