प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित दबाव के कारण मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दो दिन हो रही लगातार बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोमवार की रात को शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को दोपहर तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 115 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मेजा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 192 और कोरांव में 126 मिमी बारिश हुई।वहीं एक जून 2026 से 18 अगस्त तक अब तक 522.6 मिली बारिश हो चुकी है। यह भी पढ़ें- UP Weather 18 August: वाराणसी-प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, 23 अगस्त तक बरसेंगे बदरा बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में नमी के कारण दिन और रात के तापमान बहुत क...