प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आम बजट में रेलवे के लिए हुई घोषणाओं में संगमनगरी को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर समेत कई अहम घोषणाओं से प्रयागराज की रेल कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाएं और संचालन व्यवस्था में व्यापक सुधार के संकेत मिले हैं। बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की गई है, जिसका सीधा असर प्रयागराज रेल मंडल पर पड़ सकता है। दिल्ली-वाराणसी रूट के बीच स्थित होने के कारण प्रयागराज को इस हाई स्पीड कॉरिडोर का प्रमुख केंद्र बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार हाई स्पीड कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली से प्रयागराज और प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि माघ मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.