प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। प्रयागराज में 27 अप्रैल से स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होगा। केंद्र सरकार की ओर से हर साल कराया जाने वाला सर्वे पहले अप्रैल के मध्य में शुरू होना था। अप्रैल मध्य से नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी शुरू की थी। अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय टीम के 26 अप्रैल को प्रयागराज आने की संभावना है। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम के आगमन से पहले नगर निगम शहर के साथ घाट, शौचालय, पार्कों को संवारने में लगा है। सरकारी स्कूलों की सफाई को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम ने झोंकी ताकत, 12.5 हजार अंकों के लिए बनाया मास्टर प्लान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...