वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 9 -- प्रयागराज के करेली के ऐनुद्दीनपुर मोहल्ले में बुधवार की शाम सुपारी किलर स्टाइल में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बाएं तरफ सीने में गोली लगने से 47 वर्षीय मोहम्मद इरफान की मौत हो गई। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश मानकर जांच कर रही है। डीसीपी नगर ने पुलिस की पांच टीमें गठित कर दी हैं। देर रात दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ऐनुद्दीनपुर गौसपुर के मोहम्मद इरफान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वह बुधवार की शाम घर से करीब पचास मीटर दूर चाय की दुकान पर बैठे थे।दो बाइक से चार युवक पहुंचे थे शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। युवकों ने गमछा व मास्क से अपने चेहरे ढंक रखे थे। जब तक लोग कुछ समझते, एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.