प्रयागराज, जुलाई 25 -- नीट पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए हजारों छात्र शनिवार को सड़कों पर उतर आए। सुबह दस बजे से ही कलक्ट्रेट और सुभाष चौराहे के आसपास छात्रों का जुटना शुरू हुआ। देखते ही देखते छात्र संगठनों से जुड़े समर्थकों का हुजूम सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर चौराहे तक पहुंच गया। हाथों में बैनर पोस्टर लिए छात्र नारेबाजी करते रहे। पूरा क्षेत्र पुलिस बलों की तैनाती से छावनी में तब्दील रहा। दोपहर करीब सवा दो बजे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की सूचना मिलते ही आक्रोशित छात्र जश्न मनाने लगे। कुछ छात्र डांस करने लगे। करीब तीन बजे के बाद छात्र धीरे-धीरे धरना स्थल से हटने लगे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के खिलाफ प्रयागराज में सड़क पर उतरे छात्र; अख...