प्रयागराज, मई 4 -- अब वाणिज्यिक वाहन स्वामियों को फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिले का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी के बाद स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे ट्रांसपोर्टरों को राहत मिली है। जनवरी से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में फिटनेस टेस्ट बंद होने के कारण वाहन मालिकों को मीरजापुर जाना पड़ रहा था। इसे लेकर ट्रांसपोर्टरों ने कई बार आरटीओ और एआरटीओ से मिलकर विरोध जताया और व्यवस्था बहाल करने की मांग की। प्रशासन ने समस्या को देखते हुए दो मई से प्रयागराज में ही फिटनेस जांच शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे अब सभी वाणिज्यिक वाहनों की जांच यहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.