प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2026 इस रविवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1818 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा यह परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसके लिए कर्नलगंज, डीपी गर्ल्स, डीएवी, आर्य कन्या और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को संगम सभागार में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच लोक इंस्पेक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.