प्रयागराज में युवाओं के सपनों को साकार करेगा एनएसडी
प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) दिल्ली रंगमंच की दुनिया में सक्रिय युवा रंगकर्मियों के सपनों को साकार करने में मदद करेगा। इसके लिए उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) ने एनएसडी के सहयोग से केंद्र के सभागार में कार्यशाला आयोजित करने की योजना बनाई है। कार्यशाला छह महीने में एक बार होगी या इसे प्रत्येक महीने आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में एनएसडी के विशेषज्ञों से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा। एनएसडी से रंगमंच में अभिनय व पात्र, कथानक, दृश्य व मंच-सज्जा, वेशभूषा-शृंगार और तकनीकी आदि जैसी विधाओं से विशेषज्ञों को एनसीजेडसीसी में बुलाने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके लिए एनसीजेडसीसी प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। एनसीजेडसीसी के सभागार में विशेषज्ञों की पाठशाला आयोजित की जाएगी। ताकि अपने ही श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.