प्रयागराज में बेकाबू कार ने मचाया कहर, बाइक और राहगीरों को रौंदते हुए गुमटी में घुसी; दो की मौत
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 31 -- UP News: यूपी के प्रयागराज में रविवार अरैल सेल्फी प्वाइंट घाट पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कहर ढा दिया। बेकाबू कार ने एक किशोर समेत दो लोगों की जान ले ली। जबकि करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और पैदल जा रहे लोगों को अपनी चपेट में लिया फिर पान और कोल्ड ड्रिंक की गुमटी में जा घुसी। हादसे में गुमटी और उसके आसपास मौजूद करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक किशोर और एक युवक ने एसआरएन अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक समेत बाकी घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था जिसकी वजह से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुराने अरैल घाट की ओर से तेज रफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.