प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने स्मार्ट सिटी की ऐसी पोल खोल दी है। हर कदम पर बदहाली दिखाई दे रही है। जहां पिछले कई सालों से जलभराव नहीं हुआ था वहां इस बार सड़कें लबालब हो गई हैं सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसी स्थिति बनीं क्यों? बारिश से पिछले साल भी होती थी, जलभराव भी होता था लेकिन कुछ घंटे में पानी निकल जाता था लेकिन इस साल ऐसा क्या है कि 48 घंटे बाद भी सड़कें जलमग्न हैं। जार्जटाउन जैसे पॉश इलाके की सड़कें नदी सरीखी दिख रही हैं। नगर निगम के पास सफाई कर्मियों की लंबी फौज है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ये अपना काम संभालती है, लेकिन आपात स्थिति में एक्सट्रा स्टाफ का प्रबंध नहीं था। यही कारण रहा कि आमतौर जो इलाके सूखे रहते थे वो भी जलभराव की जद में आते गए और टीम वहां पहुंच ही नहीं सकी। जबकि इस स्थिति को ...