प्रयागराज, अगस्त 19 -- यूपी के प्रयागराज में लगातार बारिश से स्थिति बाढ़ जैसी हो गई है। रेलवे स्टेशन, गली-मोहल्ले, पॉश एरिया हर जगह लबालब पानी भरा है। कई घरों में बारिश से पानी घुस गया है। लगातार दूसरे दिन जलभराव की परेशानी झेल रहे लोगों नाराजगी है। वहीं, लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा और जलभराव को देखते हुए जिले में बुधवार को सभी स्कूलों में रेनी-डे घोषित किया गया है। लगातार बारिश के कारण रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की स्थिति मंगलवार को और गंभीर हो गई। ट्रैक पर पानी भरने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। स्थिति बिगड़ने पर दोपहर से बनारस की ओर जाने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन रामबाग के बजाए झूंसी स्टेशन से कराया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।रेलवे ट्रैक पानी से लबालब भरा लगातार...