प्रयागराज में बदले गए आठ थानेदार, दो निरीक्षक लाइन हाजिर
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली के साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या और मेजा में तिहरे हत्याकांड के अलावा लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार ने सख्त कदम उठाया है। कमिश्नरेट के आठ थाना प्रभारियों समेत 12 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों में कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।नए आदेश के तहत कोतवाली थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला को मेजा और मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह को सोरांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, निरीक्षक केशव दास वर्मा को सोरांव से खुल्दाबाद, शैलेंद्र सिंह को खुल्दाबाद से कोरांव और प्रवीण गौतम को करछना से सरायइनायत थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सत्येंद्र कुमार को कोरांव थाना प्रभारी से हटाकर प्रभारी चुनाव सेल और वैभव सिंह को क्राइम ब्रांच से शाहगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.