वरिष्ठ संवाददाता, जून 3 -- UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के बीचोंबीच स्थित साउथ मलाका के एक मकान में चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर घर के भीतर से उठ रही तेज दुर्गंध से इस खौफनाक हत्याकांड की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया तो पहली मंजिल पर बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी की लाशें मिलीं, जबकि भूतल की एक दुकान के अंदर से युवक का शव बरामद हुआ। युवक का चेहरा केमिकल से बुरी तरह जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। आशंका जताई गई कि युवक मृतक दंपती का बड़ा बेटा हो सकता है। रेलवे डॉट पुल के सामने साउथ मलाका चौराहा स्थित दो मंजिला मकान में 70 वर्षीय वीरेंद्र कुमार वैश्य अपनी पत्नी 65 वर्षीय अनीता, 40 वर्षीय अविवाहित बेटी मीनाक्षी और 38 वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ पहली मंजिल पर रहते थे। मकान...