प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को एक नलकूप समेत तमाम विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। महापौर ने गोविंदपुर के चिल्ला में मिनी नलकूप का लोकार्पण करने के बाद कहा कि इससे क्षेत्र के तीन हजार घरों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। इसके अलावा महापौर ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत क्रय किए गए वाहनों के लोकार्पण के साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं सामान्य निधि योजना के तहत निर्मित नलकूपों एवं संबंधित कार्यों को जनता को समर्पित किया। यह भी पढ़ें- हाई रिटर्न का लालच देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी यह भी पढ़ें- खामनेई की मौत पर लखनऊ में शिया समुदाय का मातम; 3 दिन शोक का ऐलान अलग-अलग कार्यक्रमों में पार्षद निशा गुप्ता, नीलम मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र यादव, धीरू केसरवानी, मंशु केसरवान...