प्रयागराज में पांडुलिपियों के संरक्षण का सर्वे शुरू
प्रयागराज, मार्च 17 -- उप्र में पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के ज्ञान भारतम् की ओर से कराए जा रहे सर्वे के लिए प्रयागराज में भी तैयारियां की जा रही हैं। जहां राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय, हिन्दुस्तानी एकेडेमी, हिंदी साहित्य सम्मेलन व भारती भवन पुस्तकालय आदि संस्थानों में ज्ञान भारतम् ऐप पर पांडुलिपियों की जानकारी अपलोड की जाने लगी है। वहीं कोई भी आम आदमी अगर उसके पास पांडुलिपि उपलब्ध है तो उसे भी जानकारी देने की सुविधा दी गई है। शासन के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की ओर से सर्वे कराने से संबंधित निर्देश 16 मार्च को जारी किया गया था। पांडुलिपि पुस्तकालय के प्राविधक सहायक हरिशचंद्र दुबे ने बताया कि ऐप के जरिए प्रयागराज से आंकड़ा एकत्र किया जाएगा कि जिले में कुल कितनी दुर्लभ पांडु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.