कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के करेहदा में निर्माणाधीन यमुना के पुल से गिरकर पिपरी के एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम मजदूर के यमुना में गिरने की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे। शनिवार दोपहर को एसडीआरएफ की टीम ने शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पिपरी थाने के मखऊपुर गांव निवासी संदीप यादव (30) पुत्र बृजेश यादव मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। इन दिनों वह प्रयागराज के करेली क्षेत्र में करेंहदा और सैदपुर गांव के बीच निर्माणाधीन यमुना के पुल में मजदूरी करने गया था। परिजनों के अनुसार संदीप के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने फोन करके शुक्रवार शाम को बताया कि पैर फिसलने के कारण वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.