प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज के शाहगंज सब्जी मंडी इलाके में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की खुदाई के दौरान बगल में स्थित मस्जिद की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार का मलबा सीधे बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। मलबे से दो मजदूरों, मुकेश और पप्पू, को बाहर निकालकर गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। बचाव कार्य और पुलिस की कार्रवाई मलबे में दो अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका के चलते मौके पर एनडीआरएफ, नगर निगम और पुलिस की टीमें देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। जेसीबी मशीनों की मदद से सावधानीपूर्वक मलबा हटाया जा रहा है ताकि अगर कोई अंदर फंसा हो तो उसे निकाला जा सके। पुलिस ने इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.