प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। माघ मेला के आयोजन को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 और 18 जनवरी को प्रस्तावित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा प्रयागराज में नहीं कराने का निर्णय लिया है। आयोग अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह के अनुसार 17 व 18 जनवरी की परीक्षा प्रयागराज को छोड़कर प्रदेश के 26 जिलों में कराई जाएगी। 17 जनवरी को सामाजिक विज्ञान व जीव विज्ञान और 18 जनवरी को अंग्रेजी व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। 17 जनवरी को प्रथम सत्र में आयोजित सामाजिक विज्ञान विषय में चार खंड भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, तथा नागरिक शास्त्र है। प्रत्येक खंड में 60-60 प्रश्न हैं। अभ्यर्थियों को चार खंडों में से किन्ही दो खंडों का चयन कर उत्तर देना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.