प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बादपुर गंगा घाट पर करीब 11 बजे सात बच्चे नहाने के लिए गंगा नदी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे बामपुर की दलित बस्ती के रहने वाले थे। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मांडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। नदी की तेज धारा और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार प्रयास कर रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का र...