प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा, सभी तटबंध सुरक्षित
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह आठ बजे तक दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहा। प्रशासन के अनुसार जिले में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार यमुना नदी का नैऩी में जलस्तर 81.02 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 46 सेंटीमीटर घटा है। वहीं गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 81.90 मीटर रहा, इसमें नौ सेंटीमीटर की कमी आई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 80.57 मीटर दर्ज हुआ, जो पिछले 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर नीचे आया। बक्सी बांध स्थित एसटीपी के पास जलस्तर 81.18 मीटर रहा, इसमें 51 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। जिले में खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है। इस लिहाज से फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। शनिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.