प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- प्रयागराज के हरिश्चन्द्र शोध संस्थान (एचआरआई) परिसर और आसपास के इलाकों में पिछले एक हफ्ते से भले ही तेंदुआ किसी को नजर नहीं आया हो लेकिन उसकी दहशत लोगों में इस कदर है कि दीपावली के त्योहार पर भी उसका असर दिखाई दिया। परिसर में रहने वाले रिसर्चर्स ने अपनी दहशत को अनोखे तरीके से बयां करते हुए, त्योहार के दिन तेंदुए की रंगोली और पेंटिंग बनाई। यह रंगोली एचआरआई निवासियों के मन में छाए डर का प्रतीक बन गई है। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि दीपावली पर चारों ओर हुए तेज पटाखों के शोर की वजह से तेंदुआ शायद कहीं छुप गया है। पिछले हफ्ते गुरुवार को तेंदुआ परिसर के अंदर बनी ऑफिस बिल्डिंग के पीछे देखा गया था जिसके बाद से आज तक उसे किसी ने नहीं देखा है। हप्तों से परिसर में रहने वालों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.