प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर के दो अलग-अलग कमरों में मिलीं पति-पत्नी और बेटी की लाश
संवाददाता, जून 2 -- UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के साउथ मलाका में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है।यहां एक घर में अंदर पति-पत्नी और बेटी की लाश पड़ी मिली है। तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां एक कमरे में बुजुर्ग शख्स, उनकी पत्नी और दूसरे कमरे में करीब 45 साल की बेटी के शव पड़े मिले। शव दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि घर बड़ा बेटा मौके से लापता है। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे को पिता ने पहले ही प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। बड़े बेटे से भी प्रॉपर्टी को लेकर घर में कुछ विवाद चल रहा था। घटना साउथ मलाका चौराहा हीवेट रोड की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.