प्रयागराज में टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी; दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, जाजापुर गांव निवासी युवती सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ने के बाद उसने पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी कराने की मांग शुरू कर दी। युवती बार-बार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।बारिश में भी टावर पर बैठी रही युवती सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.