प्रयागराज में जाम फैलाने वाले स्कूल, अस्पताल और मैरिज हाल होंगे चिह्नित
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सोमवार से व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत अब उन स्कूलों, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कोचिंग सेंटरों, होटलों और मैरिज हाल पर कार्रवाई की जाएगी, जिनके यहां पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। जिनकी वजह से सड़कों पर रोजाना जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस ने ऐसे संस्थानों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
सर्वेक्षण और कार्रवाई डीसीपी ट्रैफिक नीरज पांडेय ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में टीमें लगाई गई हैं, जो उन स्थानों का सर्वे कर रही हैं जहां पार्किंग की कमी या अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है। सर्वे के दौरान फोटो और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सूची तैयार होने के बाद संबंधित संस्थानों को नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.