प्रयागराज में जलभराव पर हाईकोर्ट तल्ख, डीएम-नगर आयुक्त तलब
प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रयागराज शहर में उत्पन्न जलभराव की भीषण समस्या को गंभीरता से लिया है। शहर में जलभराव के कारण जजों को न्यायालय पहुंचने में हुई परेशानी और न्यायिक कार्यवाही में हुए विलंब को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जलभराव से पार्षदों का फूटा गुस्सा, नगर आयुक्त कार्यालय में धरनाजलभराव की समस्या न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को तलब किया है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि शहर के निचले इलाकों सहित अन्य हिस्सों में जलभराव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.