प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज में ठंड का कहर जारी है। रविवार को भी भोर से लोग तेज गलन से कांपते रहे हैं। सुबह से ही धुंध और कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही, जिससे आवागमन जोखिम बना रहा। ठंड के चलते लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। रैन बसेरों में भी जगह नहीं बची है। फुटपाथ पर असहाय लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.6 सेल्सियस था लेकिन शुक्रवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच ठंड में कोई कमी नहीं रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.