प्रयागराज में गंगा में मिला जिगना के युवक का शव
मिर्जापुर, मई 23 -- जिगना। थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी युवक का शव प्रयागराज के नैनी गंगा नदी में शुक्रवार की शाम उतराया मिला। शव मिलने की जानकारी होते उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मिश्रपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रिजवान पुत्र हकीम अली उर्फ शरीफ गुरुवार की सुबह सात बजे प्रयागराज जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अपने फूफा नसीम अहमद के घर गया था। वहाँ से अपने घर आने के लिए निकला।, लेकिन दोपहर तक युवक घर नहीं पहुंचा। बेटे के वापस न आने पर परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- तमसा नदी में डूबने से गई युवक की जान परिजनों ने कौंधियारा थाने में तहरीर देकर लापता बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई। तभी शाम छह बजे नैनी थाने की पुलिस से सूचना मिली कि रिजवान का शव गंगा में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.