प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे अब तक 4 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हो गए। घटना के समय वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए थे। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चांदपुर के पूर्व विधायक का कोल्ड स्टोरेज बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीवार गिरने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरी दीवार अचानक ढह गई।अमोनिया गैस पाइप फटने से हादसा जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह अमोनिया गैस की पाइप फटना बताई जा रही है। पाइप फटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। अमोनिया गैस के रिसाव के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.