प्रयागराज में किसान सम्मान महापंचायत 21 को, आएंगे राकेश टिकैत
प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन ने 21 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित होने वाली 'घेरा डालो-डेरा डालो' किसान सम्मान महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं। किसान सम्मान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी भाग लेंगे। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने किसानों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा शक्ति, मातृशक्ति एवं मजदूरों से बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत में किसानों के मुद्दों और सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में रणनीति बनाई जाएगी। संगठन ने गांव-गांव बैठकें कर अधिक से अधिक किसानों को प्रयागराज पहुंचाने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.