प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने में गंगा एक्सप्रेस-वे वरदान साबित होगा। खासतौर से प्रयागराज में एक्सप्रेस-वे के दूसरे टोल प्लाजा जूड़ापुर दांदू गांव के करीब से गुजरने वाले तीन हाईवे की वजह से। इस टोल प्लाजा को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (कानपुर-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा गया है। इतना ही नहीं मलाक हरहर से स्टैनली रोड के बीच 9.9 किमी के सिक्स लेन ब्रिज से भी एक्सप्रेस-वे की दूरी महज एक किमी ही हैं। एक्सप्रेस-वे में सोलह लेन के जूड़ापुर दांदू टोल प्लाजा से राजमार्ग की दूरी 12 किमी की है। इस एक्सप्रेस वे के राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्ट किए जाने से पूर्वांचल से पश्चिमी उप्र की ओर जाने वालों की राह आसान हो जाएगी। यह भी पढ़ें- पश्चिम से अवध तक गंगा एक्सप्रेस-वे से बदलेगी तस्वीर इसी तरह प्रयाग...