प्रयागराज, मार्च 25 -- साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की ओर से दो दिवसीय प्रयागराज लिटरेरी महोत्सव-26 का आयोजन 28 व 29 मार्च को आर्यकन्या इंटर कालेज के पिंक हाल में किया जाएगा। पहले दिन एक सत्र हमारी सांस्कृति विरासत विषय संगोष्ठी पर और दूसरे सत्र में गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव की सांस्कृतिक संध्या होगी। दूसरे दिन पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह होगा। जिसमें अकबर इलाहाबादी अवार्ड कानपुर की शबीना अदीब को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। डॉ. गाजी ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी होंगे और अध्यक्षता सिने अभिनेता रजा मुराद करेंगे। समारोह के दौरान अदब नवाज अवार्ड न्यायमूर्ति अशोक कुमार व आसिफ उस्मानी को दिया जाएगा। कुलदीप नैयर अवार्ड र...