प्रयागराज में अब एक जून से ई-रिक्शा पर पाबंदी का चलेगा अभियान
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के चार रूटों पर ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने के अभियान को तत्काल रोक दिया गया है। आगामी त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर अब एक जून से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जबकि, 21 मई से एक माह के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभियान की शुरुआत की गई थी। लेकिन, अधिवक्ताओं के चक्काजाम और लेखपाल भर्ती परीक्षा की वजह से पहले दिन ही अभियान में छूट देनी पड़ी थी।डीसीपी यातायात नीरज पांडेय ने बताया कि 21 मई से शहर के रामबाग फ्लाईओवर, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सुभाष चौराहे तक, लक्ष्मी टाकीज चौराहे से पुलिस क्लब चौराहा व पुलिस क्लब चौराहे से आनंद हास्पिटल तक और कचहरी से लेकर इविवि मार्ग व इविवि से एएनझा मार्ग तक ई-रिक्शा के परिचालन बंद करने का निर्णय लिया गया था। यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट-सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.