वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। प्रयागराज में होने वाले अतिरुद्र महाभिषेकात्मक अनुष्ठान में प्रतिभाग के लिए काशी के वैदिक ब्राह्मणों का दल गुरुवार को रवाना हुआ। काशी के 30 वेदपाठी ब्राह्मण इस अनुष्ठान में शामिल होंगे। यह अनुष्ठान स्वामी आनंद अवधूत के सानिध्य में 02 से 08 अक्तूबर तक होगा। नगर के हनुमान घाट से रवाना हुए वेदपाठी ब्राह्मणों के दल ने प्रस्थान से पूर्व वैदिक मंत्रों एवं ऋचाओं का सस्वर पाठ किया। इस दल का नेतृत्व आचार्य के. वेंकटरमण घनपाठी कर रहे हैं। आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 70 वैदिक विद्वान एवं आचार्य सम्मिलित होंगे। वैदिक आचार्यों द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान एवं सस्वर मंत्रोच्चार के साथ भगवान सदाशिव का अतिरुद्र महाभिषेक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- काशी में गायत्री पुनश्चरण कर रहे राजस्थान के वैदिक आ...