लखनऊ, सितम्बर 22 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एडेड माध्यमिक स्कूलों में भर्ती हुए 3567 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके सीएम योगी ने प्रयागराज धरना दे रहे छात्रों के लिए भी बड़ी राहत दी है। टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराए जाने को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को निर्देश दिया है कि वह एनसीटीई को तुरंत पत्र लिखें। गौरतलब है कि 17740 पदों पर आगे भर्ती होनी है और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नियमावली में संशोधन कर टीईटी अनिवार्य किए जाने, पीजी में 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता समेत अन्य लागू की गई है, जिसे लेकर छात्र आमरण अनशन कर रहे हैं।एक हफ्ते में 5297 युवाओं को मिल चुका है नियुक्ति पत्र राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोज...