प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर रोजाना लगने वाले जाम और बढ़ते यातायात के दबाव से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को दो लेन से बढ़ाकर चार लेन करने की योजना को स्वीकृति दे दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने सांसद उज्जवल रमण सिंह को दी है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने छह मार्च 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया था। मुगारी टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम का भी उल्लेख किया था। केंद्रीय मंत्री ने सांसद को भेजे पत्र में बताया है कि एनएचएआई के अधिकारियों से परियोजना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई ह...