प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने गुरुवार को प्रयागराज-मानिकपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चलती ट्रेन से ट्रैक, सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म समेत विभिन्न संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में ट्रैक ज्योमेट्री, समपार फाटक, सिग्नल दृश्यता और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। डीआरएम ने शंकरगढ़ स्टेशन पर इंजीनियरिंग, सिग्नल प्रणाली और समपार फाटक संख्या 415 की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही आरक्षण केंद्र और निर्माणाधीन वेटिंग हॉल का निरीक्षण कर सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। डभौरा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए पेयजल और शेड की व्यवस्था मजबूत करने को कहा। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने यात्री सुविधाएं बेहतर ...