प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज मंडल में संविदा आधार पर विजिटिंग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे अस्पताल में सामान्य ड्यूटी के छह पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत पांच जून 2026 को रेलवे अस्पताल प्रयागराज में सुबह 11 बजे वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित होगा।अभ्यर्थियों के पास एमसीआई मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पीजी डिग्री और अनुभव होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in⁠से प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...