प्रयागराज मंडल ने जून में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड
प्रयागराज, जुलाई 7 -- एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने जून 2026 में वाणिज्यिक आय का नया कीर्तिमान स्थापित किया। मंडल ने कुल 258.38 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.78 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई से 81.09 करोड़ रुपये की आय हुई, जो गत वर्ष से 32.48 प्रतिशत ज्यादा रही। वहीं कैटरिंग से 3.25 करोड़, विविध आय से 5.34 करोड़ और पार्किंग से 44 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए टिकट जांच, राजस्व प्रबंधन और व्यवसाय विकास अभियानों को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.