आगरा, फरवरी 8 -- खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने हर अंक के लिए कड़ा संघर्ष किया। सुबह से देर शाम तक चले मैचों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ हो गई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने गोरखपुर मंडल को 25-12, 25-7 से हराया। दूसरे मैच में लखनऊ मंडल ने सहारनपुर मंडल को 25-8, 25-7 से पराजित किया। तीसरे मैच में वाराणसी मंडल ने कानपुर मंडल को 25-7, 25-6 से हराया। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अलीगढ़ मंडल को 25-10, 25-18 से मात दी। झांसी मंडल ने आगरा मंडल को 25-9, 25-23 से, आजमगढ़ मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 25-7, 25-9 से...