प्रयागराज, नवम्बर 23 -- आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. संजय सिंह ने 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा के प्रयागराज पहुंचने पर उत्तर प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली पर कड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार परीक्षाएं रद्द होने से तैयारी करने वाले छात्रों की 'तैयारी की उम्र' खत्म हो जाती है, और पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है। प्रयागराज के बालसन चौराहे पर संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की चपेट में है, और इसे पारदर्शी बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रयागराज देश के सबसे बड़े प्रतियोगी परीक्षा केंद्रों में से एक है। यहां का युवा देश सेवा का सपना लेकर तैयारी करता है, लेकिन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.