प्रयागराज पहुंचने से पहले यात्री का पर्स चोरी
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अजीमाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का पर्स प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले चोरी हो गया। पीड़ित ने जीआरपी प्रयागराज थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गुजरात के अहमदाबाद निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मार्च 2026 को बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस के एस-2 कोच की सीट संख्या 65 पर सवार होकर अहमदाबाद जा रहे थे। उनका आरोप है कि तड़के करीब 5:30 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन आने से पहले जब उनकी नींद खुली तो पैंट की पिछली जेब में रखा भूरे रंग का मनीपर्स गायब था। पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 1000 रुपये नकद रखे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.