प्रयागराज ने वाराणसी रुद्रास को छह रन से हराया
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण से पहले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज को लेकर दो दिवसीय रुद्रास कप का आयोजन किया गया। मंगलवार को पहले दिन टाटमिल स्थित जेके लोको मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में प्रयागराज रुद्रास ने वाराणसी रुद्रास को छह रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। अब फतेहपुर रुद्रास और झांसी रुद्रास के बीच शेष मैच बुधवार को खेला जाएगा। इसके विजेता का सामना फाइनल में प्रयागराज रुद्रास से होगा। पहले मैच में प्रयागराज रुद्रास ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से आकाश अंटिल ने 44 रन, हर्षित प्रताप ने 42 रन, दीपांशु सिंह ने 41 रन, अर्पित साहू ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में विक्रम सिंह ने तीन, जयंत ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी रुद्रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.