सोनभद्र, मार्च 9 -- ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 23 वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मथुरा व प्रयागराज के बीच खेला गया। प्रयागराज ने मथुरा को आठ रनों से हराया। मथुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 106 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी प्रयागराज की टीम मात्र 2 विकेट खोकर 11.2 ओवर में ही आसानी से 106 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रयागराज ने मथुरा को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रयागराज के आलराउंडर खिलाडी आदित्य यादव को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...