आगरा, मई 21 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी सं. 04139/04140 प्रयागराज-दादर-प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन प्रयागराज से 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को और दादर से 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से शुक्रवार शाम 5.10 बजे चलकर देर रात 1.20 बजे ईदगाह स्टेशन और शनिवार को रात 10.40 बजे दादर पहुंचेगी। ट्रेन दादर से रविवार को रात 12.15 बजे चलकर रात 7.10 बजे ईदगाह स्टेशन व अगले दिन सुबह 5 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन में 8 जनरल, 9 स्लीपर, 4 एसी थर्ड, 1 एसी सेकेंड कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- प्रयागराज-दादर-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...