प्रयागराज, मई 27 -- यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 02417/18 के फेरों में वृद्धि की है। यह ट्रेन एक अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। साथ ही कोच 18 से बढ़ाकर 20 कर दिए गए हैं। स्लीपर और थर्ड एसी में एक-एक कोच बढ़ा है। नई व्यवस्था प्रयागराज से 29 मई और दादरी से 30 मई 2026 से लागू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...