संवाददाता, अप्रैल 26 -- यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के बीच की दूरी अब काफी कम हो जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को इस परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ प्रयागराज को उसका पहला एक्सप्रेस वे मिल जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इसके चालू होने के बाद प्रयागराज से मेरठ तक 594 किमी का सफर मात्र छह घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा। दिल्ली की राह भी आसान हो जाएगी।मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज में खत्म हुआ छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के सोरांव तहसील के अंतर्गत आने वाले जूड़ापुर दांदू गांव पर आकर समाप्त हुआ है। जहां पर 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया गया है और इसे एनएच-19 से मिलाया गया है। तहसील के इस गांव के साथ ही एक्सप्रेस-वे आगे बढ़ने पर ...